फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A subcommittee has been formed to oversee the corridor construction work.

Mathura News: कॉरिडोर निर्माण कार्य की निगरानी के लिए उपसमिति गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A subcommittee has been formed to oversee the corridor construction work.
वृंदावन। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाईपावर्ड कमेटी का गठन किया। यह कमेटी श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन और सुविधाओं के लिए प्रयासरत है। कॉरिडोर के कार्याें को अब एक बार फिर शुरू किया जाएगा। इसके लिए हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष के आदेश पर एक उपसमिति का गठन किया है। यह उप समिति कॉरिडोर के लिए की जाने वाले भूमि अधिग्रहण संबंधित मामलों के कार्य देखेगी।
विज्ञापन

हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नई समिति का गठन करना बहुत जरूरी था। विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाना है। उच्चतम न्यायालय ने श्रद्धालुओं को सहज और सरल तरीके से दर्शन के लिए हाईपावर्ड कमेटी का गठन किया। जहां एक ओर मंदिर के अंदर की व्यवस्थाओं को सुधारा जाना है तो दूसरी ओर बाहर की व्यवस्थाओं पर काम होना है।
विज्ञापन

श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर भी कार्य पहले से ही शुरू हो गया था। किन्हीं कारणों से ब्रेक लग गया था। अब उन कामों पर शासन स्तर से कार्य किया जाएगा। इसके लिए एक नई उपसमिति का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज और हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य मुकेश मिश्रा होंगे। इस समिति में 12 लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसमें से दो सेवायत होंगे और शेष पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहेंगे। हाईपावर्ड कमेटी के निर्देशन में यह उपसमिति अपने कार्यों को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed