फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A short circuit caused a fire in a clothing warehouse

Mathura News: शॉर्ट सर्किट से लगी पोशाक गोदाम में आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a clothing warehouse
वृंदावन। धनतेरस के दिन एक पोशाक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते लाखों रुपये की पोशाकें जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन पुलिस की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किंट बताया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखंडी व्यास घेरा में एक पोशाक गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन पुलिस को बढ़ती आग देखकर तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगानी पड़ी। गोदाम में लगी आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें और काला धुआं दिखाई देने लगा। संकरी गलियां होने के कारण बमुश्किल अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल तक पहुंची। आग बुझाने में लगी टीम को एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद कामयाबी मिली।
विज्ञापन

यह गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं। इसके पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। कारोबारी जवाहर लाल ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed