{"_id":"6a84b00b54bae950440e6908","slug":"a-security-guard-on-duty-at-the-shri-banke-bihari-temple-collapsed-and-fell-unconscious-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103920-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ड्यूटी पर सुरक्षा गार्ड बेहोश होकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ड्यूटी पर सुरक्षा गार्ड बेहोश होकर गिरा
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड रोहतास।
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। भीड़ के बीच से निकालकर गार्ड को मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर किया। घटना से मंदिर में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार चार पर मंगलवार सुबह मंदिर के सुरक्षा गार्ड बरसाना के जानू गांव निवासी 35 वर्षीय रोहतास ड्यूटी पर तैनात थे। तभी तेज बुखार के बाद भी वह ड्यूटी कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने के कारण वह अचेत होकर गिर पड़े। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गिरे सुरक्षा गार्ड को मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा गार्डों ने बाहर निकालकर चबूतरे पर पहुंचाया और स्वास्थ्य टीम को बुलाया।
घटना से मंदिर के गेट संख्या चार पर कुछ समय के लिए खलबली मच गई। मंदिर में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गार्ड को 104 बुखार था। अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को तेज बुखार था। उन्हें शाम तक अस्पताल में उपचार दिया गया। हालत में सुधार होने पर उनकी पत्नी और मंदिर के सुरक्षा गार्ड अपने साथ ले गए।