फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A report was filed against an unregistered female doctor for conducting a delivery

Mathura News: डिलीवरी करने पर अपंजीकृत महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against an unregistered female doctor for conducting a delivery
मकान में डिलीवरी की जांच करते सीएचसी प्रभारी डाक्टर हेमराज सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी नौहझील। सुरीर कस्बे में एक मकान में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के प्रभारी ने टीम के साथ छापेमारी की। महिला चिकित्सक द्वारा क्लिनिक के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर अपंजीकृत महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि आशा के माध्यम से मंगलवार शाम 4 बजे भदनवारा रोड़ पर एक मकान में अपंजीकृत महिला चिकित्सक द्वारा डिलीवरी करने की सूचना मिली। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। अपंजीकृत महिला चिकित्सक सुमनलता द्वारा यहां नगला सपेरा निवासी गजेंद्र की पत्नी रेशमा की डिलीवरी की गई थी। महिला चिकित्सक के पास क्लीनिक व अस्पताल का पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन नहीं था।
विज्ञापन


नवजात शिशु के लिए टीकाकरण से संबंधित कोई वैक्सीन नहीं थी। मरीज व उनके परिजन ने बताया कि डिलीवरी के लिए 10 से 15 हजार रुपये लिए जाते हैं और 2 घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है। सीएचसी प्रभारी डऍ. हेमराज सिंह ने बताया कि अपंजीकृत महिला चिकित्सक सुमनलता के खिलाफ थाना नौहझील में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर वातानुकूलित मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाओं युक्त चार बैड लगाए गए हैं। 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती है। महिलाएं अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार करा जान जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed