फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A protest march was held, accompanied by demonstrations and slogan-shouting, in opposition to Raju Das.

Mathura News: राजू दास के विरोध में पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन और नारेबाजी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A protest march was held, accompanied by demonstrations and slogan-shouting, in opposition to Raju Das.
मथुरा। नेशनल टीवी की लाइव डिबेट में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के प्रति आपत्तिजनक भाषा के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को निषाद समाज के लोगों ने दामोदरपुरा में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महंत राजू दास के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने डिबेट में कुंवर सिंह निषाद के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इसके विरोध में निषाद समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आचार्य नर्सरी तक पैदल मार्च निकालकर राजू दास के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाइव डिबेट में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

--
स्थगित किया अनशन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने थाना सदर बाजार में महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। वहीं बुधवार सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। फिलहाल कुंवर सिंह ने प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ बुलाया है। वहां संगठन के नेताओं से चर्चा के बाद आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed