फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A poetry recital was held at Vatsalya Gram, where a stream of poetic verses flowed.

Mathura News: वात्सल्य ग्राम में कवि सम्मेलन, बही काव्य की रसधारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A poetry recital was held at Vatsalya Gram, where a stream of poetic verses flowed.
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को पद्म विभूषण साध्वी ऋतंभरा ने दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान देश के विभिन्न अंचलों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद सुहाग नगरी फिरोजाबाद से आए गीतकार यशपाल यश ने अपनी सशक्त रचनाओं से सामाजिक यथार्थ और जीवन संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से पेश किया। राजस्थान के डीग से आए हास्य-व्यंग्य कवि सुरेंद्र सार्थक ने अपनी रोचक रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। दिल्ली से आए वीररस के कवि मनवीर मधुर ने सनातन परंपरा, प्रेम, भक्ति और वात्सल्य पर आधारित काव्य पाठ किया। डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने एक बार फिर गीतों की गंगा बहाते हुए वात्सल्य ग्राम और साध्वी ऋतंभरा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में नोएडा से आए हास्य कवि वेद प्रकाश वेद, दिल्ली से आए वीर रस के कवि गजेंद्र सोलंकी, सिंगरौली से आईं विजयलक्ष्मी ‘संवेदना’ और गाजियाबाद से आए कवि रूप चौधरी ने अपनी रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया। इस मौके पर आईसी अग्रवाल, महेश खंडेलवाल व रूप चौधरी द्वारा सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे और देर रात तक काव्य रस का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed