फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A person who does not know the ABCD of law is not fit to be the chief minister.

Mathura News: जो व्यक्ति कानून की एबीसीडी नहीं जानता, वो मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
A person who does not know the ABCD of law is not fit to be the chief minister.
जो व्यक्ति कानून की एबीसीडी नहीं जानता, वो मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं
विज्ञापन

- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान के सीएम पर बोला हमला



संवाद न्यूज एजेंसी

भरतपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। कन्हैया लाल हत्याकांड पर कहा, यदि गहलोत सरकार चाहती तो स्पेशल कोर्ट बनाकर आरोपियों को फांसी की सजा दिला सकती थी। जो व्यक्ति कानून की एबीसीडी नहीं जानता है वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। यूनिफॉर्म सिविल कोड, राजस्थान में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
अपने दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ये बातें पत्रकार वार्ता में कहीं। मंत्री ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट के सवाल पर कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा नहीं की है कि कब और कैसे कानून आएगा। अभी तक उत्तराखंड की सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई के नेतृत्व में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रारूप बनाया है। वह प्रारूप कल ही राज्य सरकार को दिया गया। भरतपुर के सभी मंत्री और विधायकों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी घोटालों में लिप्त हैं। जनता में बदनाम हैं। गहलोत सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने जो वादे किए, उनमें फेल हो गई है। कोई वादा पूरा नहीं किया। सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में है। राजस्थान सरकार ने वैट और पेट्रोल पर एक रुपया भी कम नहीं किया। प्रदेश में किसानों का ऋण माफ नहीं किया। राजस्थान में आए दिन पेपर लीक होते हैं। राजस्थान की जनता इस भ्रष्ट सरकार को निकालने के लिए आतुर है। जनता ने मन बना लिया है कि गहलोत की सरकार को घर बैठकर भाजपा की सरकार बनाएगी। राजस्थान में वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी लेकिन 2023 के चुनाव में 21 सीटें मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। आजादी की लड़ाई के समय की कांग्रेस से आज की कांग्रेस अलग है। खुद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए। आज की तारीख में कांग्रेस ने देश को जातिवाद के नाम पर बांट दिया है। वंशवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा इस वंशवाद को समाप्त करने का काम कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान भरतपुर सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिब्बल और कांग्रेस हो गए बीमार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से देश के 140 करोड़ लोगों को न्याय मिलेगा, यह एक समान कानून होगा। इस बात से कपिल सिब्बल और कांग्रेस के अन्य लोग अस्वस्थ हो गए हैं। इस कानून को लेकर जनता का समर्थन देखकर कांग्रेस को चिंता हो रही है।





8 हजार करोड़ का हुआ घोटाला

राजस्थान में जल जीवन मिशन के नाम पर 20 हजार करोड़ के टेंडर किए गए, जिनमें भ्रष्टाचार किया गया। कई ऐसी फर्मों को टेंडर दिए जिनको कोई पूर्व का अनुभव नहीं था। यहां के सूचना एवं प्रसारण विभाग में फर्जी बिल का करीब 8 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है । खनन के क्षेत्र में घोटाले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। अपराध बेलगाम है। महिला और बच्चियां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed