फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A person from Delhi was cheated of Rs 27 lakh in the name of getting a plot

Mathura News: प्लॉट दिलाने के नाम दिल्ली के एक व्यक्ति से 27 लाख रुपए ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
A person from Delhi was cheated of Rs 27 lakh in the name of getting a plot
वृंदावन। कालीदह क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रकम लेकर जमीन का बैनामा न करने के मामले में पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूल रूप से दिल्ली के राजौरी गार्ड निवासी उमेशधर द्विवेदी वर्तमान में वृंदावन के रुक्मिणी विहार में रह रहे हैं। उमेश ने दर्ज एफआईआर में बताया कि दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी सुनित दत्त ने उन्हें कालीदह क्षेत्र में एक 200 वर्गगज का एक प्लॉट दिलाने के एवज में 23 फरवरी 2018 में पांच लाख रुपये दिए।
विज्ञापन


इसके बाद नकद और बैंक चेक के माध्यम कुल 27 लाख दो हजार रुपये कई किस्तों में ले लिए और जमीन का बैनामा कराने का भरोसा देता रहा, लेकिन बैनामा करने के नाम पर पिछले पांच साल तक टालमटोल करता रहा। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed