{"_id":"6af61da82604f82558018275","slug":"a-palanquin-procession-was-taken-out-from-iskcon-carrying-srila-prabhupada-to-visit-the-sapta-devalayas-the-seven-sacred-temples-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104982-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: इस्काॅन से पालकी निकाल श्रील प्रभुपाद को कराया सप्तदेवालयों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: इस्काॅन से पालकी निकाल श्रील प्रभुपाद को कराया सप्तदेवालयों का भ्रमण
विज्ञापन
इस्कान से निकाली गई श्रील प्रभुपाद की पालकी यात्रा।
वृंदावन। इस्कॉन मंदिर के संस्थापक एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद को भक्तों ने पुष्पों से सुसज्जित पालकी में विराजित कर सप्तदेवालयों के दर्शन कराए। भक्तजन पालकी के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
श्रील प्रभुपाद का इस्काॅन में तीन दिवसीय 49वां तिरोभाव महोेत्सव मनाया जा रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह इस्काॅन मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। पुष्पों से सुसज्जित पालकी में श्रील प्रभुपाद की प्रतिमा विराजित कर भक्तजन कंधों पर लेकर ठाकुर मदनमोहन मंदिर होते हुए अन्य देवालयों में पहुंचे। लोई बाजार में दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। यात्रा में विदेशी भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। इससे पहले वृंदावन इस्काॅन के अध्यक्ष पंचगोड़ा दास के सानिध्य में श्रील प्रभुपाद की समाधि का पूजन किया गया। इस अवसर पर गणपति दास, विश्वनाम दास, श्रुतिकीर्ति दास एवं रविलोचन दास आदि शामिल हुए।
-- --
14 तक मनेगा तिरोभाव महोत्सव
तीन दिवसीय तिरोभाव महोत्सव से 14 नवंबर तक मनाया जाएगा। मंदिर के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि 13 नवंबर को समाधि पूजन, गुरु पूजन, मंगला आरती, चार प्रहर की विशेष आरती, हरिनाम संकीर्तन और आध्यात्मिक संगोष्ठी होगी। 14 नवंबर को सुबह 11 बजे ओमेक्स से कृष्ण-बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। यह छटीकरा मार्ग से विद्यापीठ, अटल्ला चुंगी और परिक्रमा मार्ग होते हुए इस्कान गोशाला पहुंचेगी।