{"_id":"6849dac27182b15c6b0beac1","slug":"a-moving-car-caught-fire-on-vrindavan-expressway-mathura-news-c-369-1-mt11010-130951-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : mathura
वृंदावन। एक्सप्रेस-वे पर बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब पानीगांव यमुना पुल से लगभग 500 मीटर पहले एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला, पुरुष और एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और आग की लपटों को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
घटना करीब शाम 4 बजे की है, जब मथुरा से लौट रहीं एक महिला तनु (25), अपने डेढ़ वर्षीय बेटे वियोम और एक पुरुष के साथ मांट थाना क्षेत्र के हिंडौन नसीटी गांव जा रही थीं। जैसे ही गाड़ी पानीगांव यमुना पुल के पास पहुंची, उसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
तनु और उसके साथियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गाड़ी से बाहर निकलने के बाद तनु घबरा गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन लोगों के अनुसार दमकल वाहन करीब आधे से पौन घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा। तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो शायद गाड़ी को पूरी तरह जलने से रोका जा सकता था। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और कार में सवार सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। पुलिस महिला कहां की रहने वाली है इसकी जानकारी व आग कैसे लगी इसके कारणों की जांच कर रही है।