{"_id":"697bbfa60eff73502902babb","slug":"a-monk-from-the-sati-temple-was-assaulted-and-villagers-created-a-ruckus-at-the-police-station-mathura-news-c-415-1-mnp1012-412-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सती मंदिर के साधु से मारपीट, ग्रामीणों का थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सती मंदिर के साधु से मारपीट, ग्रामीणों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर स्थित सती माता मंदिर के साधु प्रिया दास के साथ गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित साधु एवं ग्रामीणों ने देर रात थाना छाता का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। साधु के साथ हुई कथित बर्बरता पर पूरे गांव में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही गो रक्षक दल के बाबा चंद्रशेखर दास कोतवाली छाता पहुंचे और साधु के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया।
चंद्रशेखर बाबा ने कहा कि सनातन पर उंगली उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सब मेरे भाई हैं, लेकिन इस व्यवहार का विरोध किया जाएगा। वहीं ग्रामीण सचिन व बेगराज सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि साधु प्रिया दास सती माता मंदिर के महंत हैं और हर वर्ष ओला व गैर-मौसम बारिश से फसलों की रक्षा के लिए पूजा पाठ करते हैं। वे गांव में एक घर पर पहुंचे, जहां गांव के ही नामजद युवक ने साधु की दाढ़ी पकड़कर उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी की। आरोप है कि साधु के पास मौजूद लगभग 45 हजार रुपये में से अधिकांश राशि लेकर आरोपी भाग गया।
घटना की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।