{"_id":"680be6197f17961e370053d5","slug":"a-minor-raped-a-six-year-old-girl-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104466-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छह साल की बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छह साल की बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। 6 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजमार्ग के किनारे रहने वाली पीड़ित के परिजनों का कहना है कि उसके घर में बच्चे अकेले थे, तभी पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने मौका पाकर दुष्कर्म किया। बालिका की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी होने पर बालिका के परिजन भी पहुंच गए और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी युवक व उनकी पत्नी नौकरी करते हैं। घर में उनके तीन बच्चे रह जाते हैं। पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के बच्चों का उनके घर में आना जाना रहता है। दंपती नौकरी पर गए थे।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नाबालिग घर में घुस गया। 6 वर्षीय बच्ची को अकेले देख दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने व शोर मचाने के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।