{"_id":"6a3d811e9441f8b8b20b0a46","slug":"a-huge-crowd-gathered-for-ahilyabai-holkars-procession-mathura-news-c-412-1-mt21005-9243-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
गोवर्धन। नगर में बघेल धनगर समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देती इस शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयघोष और भक्ति गीतों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अहिल्याबाई होल्कर के चित्र और झांकियों से सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता के आदर्शों, उनके न्यायप्रिय शासन और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र की महान विभूतियों में से एक बताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुकेश धनगर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और आज भी उनके आदर्श प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज से उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।