फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a?gnikaand

अग्निकांड: द्वारकेश कॉलोनी में छह घंटे तक अफरातफरी और दहशत

Wed, 12 Feb 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
a?gnikaand
मथुरा। कच्ची सड़क स्थित द्वारकेश कॉलोनी में ठाकुर जी के श्रृंगार के सामान के गोदाम में आग लगने के - फोटो : MATHURA
मथुरा। कच्ची सड़क स्थित द्वारकेश कॉलोनी में शृंगार के सामान के गोदाम में मंगलवार की रात 11 बजे आग लगने के बाद छह घंटे तक अफरातफरी मची रही और लोग दहशत में थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले लोग सबमर्सिबल आदि पानी के इंतजाम से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। रात करीब 12 बजे पहली गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

आग की लपटें बढ़ीं तो आसपास के लोग भी अपने मकानों का सामान सुरक्षित करने में जुुट गए। सुबह पांच बजे तक 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम के पड़ोस में गगन अग्रवाल और प्रभुदयाल के मकान की दीवारें चटक गईं। गोदाम के ठीक पीछे विनोद मशीन वालों के मकान की छत फट गई है।
विज्ञापन

द्वारकेश कॉलोनी में मनीष अग्रवाल जिस मकान में रहते हैं उसके सामने 20 कदम की दूरी पर तीन मंजिला भवन में शृंगार के सामान का गोदाम है। गोदाम के आसपास गगन अग्रवाल और प्रभु दयाल के मकान हैं। गोदाम के पीछे वाले मकान में विनोद मशीन वाले रहते हैं। गोदाम के ठीक सामने सुभाष अग्रवाल का मकान है। रात करीब 11 बजे सुभाष अग्रवाल और गगन अग्रवाल ने गोदाम से धुआं निकलता देखा तो मनीष को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम खोलने के बाद जब भीषण आग देखी तो सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में आग को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। कॉलोनी के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। जिन घरों में सबमर्सिबल लगा है उन्होंने भी पाइप से पानी डालना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। कई घंटे तक आग धधकने के कारण गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को बिल्डिंग गिरने का डर लगने लगा। सुबह मजदूर बुलाकर बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू करा दिया गया।
कारोबार के कागज भी आग में जले
गोदाम में मनीष ने अपना ऑफिस भी बना रखा था। यहीं कारोबार के कागज, बहीखाता आदि सामान भी रखा रहता था। मनीष ने थाना गोविंदनगर पुलिस को जानकारी दी है कि आग में शृंगार के सामान के साथ कारोबार के कागज, बहीखाता आदि सामान भी जलकर राख हो गया।

गोदाम तक नहीं पहुंच सकीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
अग्रसेन चौराहे से कच्ची सड़क तक चौड़ा रास्ता है, लेकिन कच्ची सड़क से द्वारकेश कॉलोनी तक पहुंचने की रास्ता करीब 18 फीट चौड़ा है। इसी कॉलोनी में मनीष अग्रवाल ने शृंगार सामान का गोदाम बनाया था। गोदाम में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कच्ची सड़क तक पहुंच गईं लेकिन गोदाम तक नहीं पहुंच सकीं। बाद में पाइप को गोदाम तक पहुंचा कर आग पर पानी डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed