फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fraudulent tantrik and his female accomplice have been arrested

Mathura News: ठगी करने वाला तांत्रिक व महिला सहयोगी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A fraudulent tantrik and his female accomplice have been arrested
सुरीर (मथुरा)। झाड़ फूंक के माध्यम से बीमारी का इलाज कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगने वाले तांत्रिक एवं उसकी महिला सहयोगी को सुरीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर मार्ग पर गश्त पर थे। शीशागढ़ी मोड़ पर उन्हें महिला व पुरुषों की भीड़ दिखी। पास जाकर देखा तो एक तांत्रिक व उसकी महिला सहयोगी अंधविश्वास फैलाकर गरीब महिला, पुरुषों से रुपये ठग रहे थे। पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली के नंदनगरी निवासी अब्दुल सत्तार व उसकी सहयोगी निशा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास मिले प्लास्टिक के झोले से 51 पुड़िया मिलीं।
विज्ञापन

इसमें एक प्लास्टिक की तेल की शीशी व लोहे का छल्ला था। उनके कब्जे से मिली कार के कागजात न होने पर कार को सीज किया गया है। सीओ मांट आशीष शर्मा का कहना है कि तांत्रिक अब्दुल सत्तार व उसकी सहयोगी निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed