फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A flood of unwavering faith and devotion in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में अटूट आस्था और श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A flood of unwavering faith and devotion in Govardhan
दानघाटी मंदिर के सामने उमड़ा भक्तों का सैलाब।
परीक्षित कौशिक
विज्ञापन

गोवर्धन (मथुरा)। श्रद्धा का सैलाब, अटूट आस्था और मनौती से भरा मानस पटल। भक्ति में बढ़ते प्रतिदिन लाखों कदम और मुख से निकलते गिरिराज महाराज के जयकारे। कोई लाखों से आगे तो कोई पीछे। यह अनुभूति ब्रज के हृदय स्थल गोवर्धन धाम में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला में देखने को मिल रही है।

मेला को शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं। बरसात हो अथवा तेज धूप की गर्मी, श्रद्धालुओं के कदम रुक नहीं रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि को जमकर बरसात हुई और जगह-जगह जलभराव हो गया, लेकिन यह बरसात भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक सकी। न सोमवार को तेज धूप में उत्साह कम हुआ। श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। गिरिराज जी की परिक्रमा 21 किलोमीटर की है, लेकिन मथुरा, गोवर्धन रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थल व संपर्क मार्गों पर भी भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। संवाद
विज्ञापन




राजस्थान सीमा में 1200 मीटर पर तैनात हैं तीन सौ पुलिस जवान

गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेला में राजस्थान सीमा में डीग प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला मजिस्ट्रेट देवी सिंह के निर्देशन में सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। पुलिस की व्यवस्थाओं के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग अकलेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से पूंछरी पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर तीन शिफ्टों में पटवारी, शिक्षक आदि 20 कार्मिक की ड्यूटी लगाई है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार डीग नीतेश गोयल हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 36 जगह चिन्हित की गई हैं, जिसमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 2 सीओ, 4 निरीक्षक समेत करीब 250 हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल लगाए हैं। नगर परिषद डीग के 100 कर्मचारी तीन शिफ्टों में सफाई कार्य करने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed