फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fight broke out between young men over eating potato tikkis

Mathura News: आलू की टिक्की खाने पर युवकों में हुई मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between young men over eating potato tikkis
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के शंकर विहार के निकट नरसी विहार रोड पर आलू की टिक्की खाने को लेकर कुछ युवकों में मारपीट शुरू हो गई। ठेले वाले ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। हालांकि देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शंकर विहार के रहने वाले तीन युवक आलू की टिक्की खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान दो बाइक सवार वहां आकर रुके और ठेले वाले से दो टिक्की बनाने के लिए कहा। ठेले वाले ने शंकर विहार के युवकों को पहले टिक्की बनाकर दे दी। इसी बात पर विवाद हो गया। बाइक सवार विरोध करने लगे कि उन्हें पहले क्यों नहीं दी। युवकों में कहासुनी होने लगी। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

बाद में राहगीरों ने आकर मामला शांत कराया। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। युवकों का मेडिकल करा दिया है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed