फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dress was offered to Thakur Keshavdev

Mathura News: श्री कृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव को अर्पित की पोशाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A dress was offered to Thakur Keshavdev
ठाकुरजी को पोशाक अर्पित करने के दौरान मौजूद एमआर ग्रुप के सीएमडी सुनील अग्रवाल व अन्य परिजन ।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित ठाकुर केशव देव मंदिर में सुरेशचंद अग्रवाल के 74वें जन्म दिवस एवं एमआर ग्रुप के स्थापना दिवस पर एमआर ग्रुप के सीएमडी सुनील अग्रवाल ने परिवार के सदस्यों के साथ ठाकुर केशवदेव महाराज समेत अन्य मंदिरों में ठाकुरजी को पोशाक अर्पित कर फूल बंगला सजवाया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायतों ने सुबह पंचामृत से ठाकुर केशवदेव महाराज का अभिषेक किया। भक्तों ने ठाकुरजी की भक्ति में संकीर्तन किया और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुजारियों द्वारा विशेष पूजन और अभिषेक कर पोशाक अर्पित की गई। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। पट खुलने के बाद श्रृंगार के दर्शन करते समय केशवदेव महाराज की जय-जयकार से परिसर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

सुनील अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता सुरेशचंद अग्रवाल के जन्म दिवस पर ठाकुरजी को पोशाक अर्पित की जाती है। इस मौके पर बनवारीलाल, आदित्य, विवेक, दीपक, राजीव, ओमप्रकाश पांडे, सचिन, सोनल, अतुल शोरावाला, विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, लव बंसल, नंदनी बंसल आदि ने पूजा अर्चना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed