फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dilapidated roof of a house collapsed, killing a child and injuring four others.

Mathura News: घर की जर्जर छत ढही, बालक की मौत, 4 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated roof of a house collapsed, killing a child and injuring four others.
फोटो 2: गांव नगला देविया में मकान में गिरी गाटर व पट्टियां 
सौंख। गांव नगला देविया में घर की जर्जर छत ढह गई। हादसे में परिवार के पांच सदस्य दबकर गंभीर घायल हो गए। इनमें 11 साल के बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया। हादसे का कारण छत का जर्जर गर्डर बना।
विज्ञापन

मगोर्रा के गांव नगला देविया की रहने वालीं बबीता पत्नी स्वर्गीय रामदास रविवार की रात अपने घर में बड़े बेटे अर्जुन (11), शिवा (8) और सास रामरती देवी, जेठानी की पुत्री शशि के साथ एक कमरे में सो रहे थे। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे जेठ नेकराम अपनी मां रामरती से बातचीत करने के लिए आए थे। तभी कमरे की छत में लगा पुराना गर्डर भरभरा कर गिर पड़ा। छत में लगीं पत्थर की पटियां भी नीचे गिर गईं। पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीखपुकार होने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में अर्जुन (11) की मौैके पर ही मौत हो गई, जबकि बबीता, रामरती, शशि और नेकराम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। भरतपुर हॉस्पिटल से हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने घायलों को जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। गांव के संजय कुमार ने बताया कि घर मे मौजूद लोगों के ऊपर अचानक पूरी छत गिर गई। उन्होंने बताया कि अर्जुन के पिता रामदास की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मां बबीता मजदूरी करके बच्चों को पाल रही थी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मकान गिरने से बालक की मौत हो गई है। घायलों का जयपुर में इलाज चल रहा है।

फोटो 2: गांव नगला देविया में मकान में गिरी गाटर व पट्टियां 

फोटो 2: गांव नगला देविया में मकान में गिरी गाटर व पट्टियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed