{"_id":"6a1ab62212409c2719079fd8","slug":"a-devotee-died-of-a-heart-attack-during-the-giriraj-parikrama-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गिरिराज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गिरिराज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Sat, 30 May 2026 03:34 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 30 May 2026 03:34 PM IST
सार
परिक्रमा के दौरान दिल्ली से आए 60 वर्षीय विजयपाल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें सीने में दर्द हुआ था। चिकित्सकों ने हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने दिल्ली से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विजयपाल के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, परिक्रमा के दौरान विजयपाल को अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद उनके साथी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोवर्धन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विजयपाल मूल रूप से टीकापुर, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस में एसएचओ पद पर तैनात रहे थे तथा जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। विजयपाल की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन की चिकित्सा प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु को उनके साथी अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। जांच के दौरान उनकी नाड़ी और अन्य जीवन रक्षक संकेत नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन