{"_id":"698a36811fe4e7b6250585e7","slug":"a-concrete-road-will-be-constructed-in-the-shri-banke-bihari-temple-area-at-a-cost-of-42-lakh-rupees-mathura-news-c-161-1-mt11010-101575-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 42 लाख से बनेगा सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 42 लाख से बनेगा सीसी रोड
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की दशा सुधरने जा रही है। मार्ग का सीसी निर्माण के साथ ही दूषित पानी निकासी के लिए दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
मथुरा की ओर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाला रास्ता भक्तों के लिए और सुगम होने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम श्रीबांकेबिहारी पाठशाला से हरिनिकुंज चौराहा तक मार्ग को सीसी बनाएगा। मार्ग के दोनों ओर सीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। मार्ग निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि मार्ग निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की योजना स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्ग निर्माण एवं सौंदर्यीकरण 42 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में सुगमता होगी।