{"_id":"635bd73ff296b1554d1437ad","slug":"a-case-of-rape-has-been-registered-against-the-servant-mathura-news-mtr5259533200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवादार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। आश्रम के सेवादार पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम के महंत का भतीजा नरेंद्र निवासी मध्यप्रदेश सेवादार के रूप में रहता था। पीड़िता का आरोप है कि नरेंद्र ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी सहित महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स खंगाली हैं। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला ने आश्रम के सेवादार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के मोबाइल से साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया घटना संदेहास्पद है।