फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A car hit a father and son going to the pond, the father died

Mathura News: नौहरे पर जा रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A car hit a father and son going to the pond, the father died
शेर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। शहर कोतवाली के गोवर्धन चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम पैदल जा रहे पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची और परिजन को जानकारी दी। उपचार के दाैरान पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र की हंसराज कॉलोनी निवासी राघव गुर्जर ने बताया कि उनके भाई शेर सिंह उर्फ शेरू (32) भैंस का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम वह अपने बेटे कृष्णा (10) के साथ गोवर्धन चौराहा स्थित नौहरे में भैंसों को चारा डालने के लिए जा रहे थे। गोवर्धन चौराहा स्थित गिरिराज महाराज कॉलेज के पास दिल्ली की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और घायल पिता-पुत्र को लेकर अस्पताल पहुंची। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया। पिता गंभीर रूप से घायल थे, जबकि उनके बेटे का हाथ टूट गया। उपचार के बाद शेर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed