{"_id":"67eed7395f1e7315740aca54","slug":"a-camel-cart-overturned-after-being-hit-by-a-dumper-father-died-daughter-injured-mathura-news-c-29-1-agr1017-377338-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डंपर की टक्कर से ऊंटगाड़ी पलटी, पिता की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डंपर की टक्कर से ऊंटगाड़ी पलटी, पिता की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। गांव अकोस के गांव तुलाबुर्ज के समीप निर्माणाधीन उत्तरी बाईपास के पास बुधवार रात 8 बजे डंपर ने मूंज लदी ऊंटगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बुग्गी पलट गई और डंपर के नीचे सिर कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पुत्री घायल हो गई।
हादसे के बाद गुस्साए भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व परिजन और गांव वालों ने घटना स्थल पर ही शव रखकर प्रदर्शन किया। मृत शख्स के आश्रितों को 50 लाख रुपये व पत्नी की एनएचआई में नौकरी की मांग की। रात एक बजे एसडीएम व अन्य अफसरों के समझाने पर परिजन मान गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि बलदेव के नगला वेर निवासी जितेंद्र उर्फ संजीव (38) खेत से दोनों बेटियों के साथ रात 8 बजे मूंज लेकर जा रहे थे। उत्तरी बाईपास के पास पीछे से आए डंपर ने ऊंटगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र उर्फ संजीव की मौत हो गई। बेटी रितु (12) घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं महावन तहसील परिसर में बृहपतिवार को एनएचएआई के अधिकारियों व विधायक पूरन प्रकाश, एसडीएम आदेश कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। विधायक ने बताया कि बैठक में मृतक के आश्रित को नौकरी, 16 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। बीमा व दुर्घटना का लाभ अलग से दिया जाएगा। अन्य सरकारी सुविधाएं दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।
बैठक में भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर, भिक्की सिंह प्रधान, प्रमोद भरंगर, सोबरन सिंह, भूरी सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, वीरपाल भरंगर, गुड्डू आदि मौजूद रहे।