{"_id":"685c3f4b79bd52a1dd0447eb","slug":"a-boy-got-separated-from-his-family-who-had-come-for-darshan-mathura-news-c-369-1-mt11008-131661-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दर्शन करने आए परिवार से बिछड़ा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दर्शन करने आए परिवार से बिछड़ा बालक
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बुधवार को 8 वर्षीय बालक अपनी मां से बिछड़कर ट्रेन में बैठकर परखम पहुंच गया। मां जंक्शन के वेटिंग कक्ष में ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। बालक के बिछड़ जाने की सूचना जीआरपी को मिली तो तत्काल सीसीटीवी कैमरों से जरिए पता लगाया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि बुधवार को कानपुर के थाना बर्रा निवासी दीपिका मिश्रा अपने परिवार के साथ वृंदावन में दर्शन करने के लिए आई थीं। वह कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान वेटिंग रूम में ट्रेन के इंतजार के दौरान दीपिका इधर-उधर हुईं तो उनका बेटा इसी दौरान कहीं चला गया।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो बालक गोपाल पैसेंजर ट्रेन में बैठकर चला गया। इसके बाद परखम में ट्रेन को रुकवाकर बालक को ट्रेन से उतारा गया। इस दौरान उन्होंने जीआरपी की टीम को धन्यवाद दिया। संवाद