फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A 14-year-old boy died after being hit by a school bus

Mathura News: स्कूल बस की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
A 14-year-old boy died after being hit by a school bus
शशिकांत (फाइल फोटो) - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के भवनपुरा-जमुनावता मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब किशोर अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर डीजल लेने जा रहा था। सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बालक सड़क पर गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शशिकांत (14) पुत्र पवन कुंतल निवासी भवनपुरा के रूप में हुई है। वह अपने चाचा गौरव कुंतल के साथ बाइक पर सवार होकर पास के क्षेत्र में डीजल लेने निकला था। टक्कर में शशिकांत बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed