फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई थी ज्योति की मौत

विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई थी ज्योति की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया के निकट कुएं में मिली युवती ज्योति की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई थी। पोस्टमार्टम में विषाक्त पदार्थ के अंश मिले हैं। डॉक्टरों ने उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया है। बिसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है किपड़ोसी युवक से प्रेम संबंध जारी रखने पर की गई डांट डपट और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौत हो जाने पर शव को परिवारीजन कुंए में डाल गए। यही कारण है कि रविवार को पोस्टमार्टम होने के साथ ही एक एक कर परिवारीजन निकल गए। इधर घटना के बाद से प्रेमी युवक मदन तथा उसके परिवारीजनों के मकानों पर भी ताले लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कुएं में मिली 20 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त राया के शिवपुरी मोहल्ला निवासी जगदीश फौजी की पुत्री ज्योति के रुप में हुई। रविवार को शव मिलने की सूचना देने के बावजूद ज्योति के परिवारीजन नहीं पहुंचे। ग्रामीणों व पुलिस के कहने पर जगदीश के पिता कुंवरपाल ने शिनाख्त की थी। परिवारीजनों के न पहुंचने पर पुलिस ने सूचना देने वाले सिहोरा के युवक अमित सारस्वत को ही पोस्टमार्टम कराने का आधार बनाया है। पुलिस ने अमित की सूचना देने की तहरीर तथा ककरेटिया व कटैला के पांच लोगों की शिनाख्त सूरत व पंचायतनामे पर दस्तखत के आधार पर उसका पोस्टमार्टम कराया। ज्योति के बाबा कुंवरपाल ने बताया कि मौत की सूचना परिवार के किसी सदस्य ने नहीं दी बल्कि पुलिस से मिली है।
विज्ञापन


शव छुपाने के प्रयास की होगी रिपोर्ट
थानाध्यक्ष राया डीके सेंगर के अनुसार युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने और परिवारीजनों द्वारा शव को छुपाने का प्रयास करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवती का अंतिम संस्कार गांव कटैला में कर दिया गया है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 व 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed