{"_id":"2-88682","slug":"Mathura-88682-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का प्रयास, बाइक सवार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का प्रयास, बाइक सवार को गोली मारी
Mathura
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/जैंत। जैंत चौकी क्षेत्र में वृंदावन-गोवर्धन मार्ग पर पल्सर सवार लुटेरों ने बाइक सवार दंपति को लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर लुटेरों ने बाइक सवार को गोली मारकर घायल कर दिया।
वृंदावन निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पत्नी रजनी शर्मा के साथ मंगलवार दोपहर एक बजे बाइक से गिरिराजजी की पूजा-अर्चना करने बाइक से जा रहे थे। जैंत चौकी क्षेत्र में गांव नगला मोहर सिंह और नगला चिरंजी के बीच से गुजर रहे थे। पीछे से लाल पल्सर पर आए तीन बाइक पर सवार युवकों ने बराबर में आकर लात मारकर गिराने का प्रयास किया।
प्रमोद शर्मा ने बाइक तेज की तो बदमाशों ने प्रमोद शर्मा पर फायर कर दिया। गोली प्रमोद की जांघ में लगी और पार निकल गई। इस बीच लोग एकत्र हुए तो बदमाश भाग निकले। राहगीरों ने प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन चेकिंग कराई। लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके।