फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   केंद्र ने मांगा हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट प्लान

केंद्र ने मांगा हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट प्लान

Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। केन्द्र सरकार ने मथुरा सहित देश के सात प्राचीन शहरों को हरिटेज साइट के रूप में विकसित करने का प्लान मांगा है। यह प्लान हर हाल में सात दिन में केन्द्र सरकार को भेजना होगा। इसके दिशा-निर्देश शुक्रवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव नगर विकास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए। ‘अमर उजाला’ ने विरासत के संरक्षण पर 354 दिन पहले से रस ब्रज रज कौ... शृंखला चला रखी है। विरासत के संरक्षण पर वृंदावन और गोवर्धन में गोष्ठी भी आयोजित हो चुकी हैं। अब केंद्र ने विरासत वाले शहरों के विकास पर तत्परता दिखाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव नगर विकास ने मथुरा के डीएम बी चंद्रकला और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप सहित देश के छह और प्राचीन शहरों से जुडे़ अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान सभी अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि वह शहर को हेरिटेज साइट के रूप में डेवलप करने का प्लान सात दिन में तैयार कर दें। उन्होंने अधिकारियों से पूछा है कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर और एतिहासिक विरासत क्या-क्या है। इनकी वर्तमान स्थिति और प्रबंधन की क्या व्यवस्था है। एप्रोच रोड की हालत कैसी है। इसके अलावा संयुक्त सचिव ने वर्तमान व्यवस्थाओं और विकास की जरूरत की भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से मुद्दा ब्रज विरासत... के तहत गोष्ठी में ब्रज हेरिटेज प्लानिंग बोर्ड और हेरिटेज सिटी की बात उठी थी। 12 फरवरी को वृंदावन और 19 सितंबर को गोवर्धन में ये गोष्ठी आयोजित की गई। प्लानिंग बोर्ड पर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इधर केंद्र हेरिटेज सिटी पर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हेरिटेज सिटी
मथुरा, अजमेर, अमृतसर, गया, बनारस, कांचीपुरम, बिलन्तनी
------------------
तैयारी में जुट गए अधिकारी
केन्द्रीय संयुक्त सचिव नगर विकास के दिशा-निर्देश मिलते ही मथुरा जिला प्रशासन हेरिटेज डेवलपमेंट प्लान बनाने की तैयारी में जुट गया है। देर शाम से ही विकास प्राधिकरण में संबंधित अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे हेरिटेज डेवलपमेंट से जुडे़ अफसरों की बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed