{"_id":"2-86597","slug":"Mathura-86597-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोरी कार्ड के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमोरी कार्ड के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव
Mathura
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव अहिल्यागंज में शनिवार देर रात मोबाइल के मेमोरी कार्ड को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी के दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। विवाद में एक किशोरी सहित आठ लोग घायल हुए हैं। मौके से पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
घटना रात में करीब नौ बजे हुई। गांव वासी चंदन और प्रभु में मोबाइल से मेमोरी कार्ड चुराने को लेकर विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर चंदन ने भाई प्रेमचंद के साथ प्रभु की पिटाई कर दी। प्रभु पक्ष से बाबूलाल, चंद्रभान, रामस्वरूप और राहुल आए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सभी लोगों को गंभीर चोट आई। तभी प्रभु पक्ष के लोग बाबूलाल और चंद्रभान के साथ ट्रैक्टर में बैठकर भागने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर रास्ते से गुजर रही राजकुमारी (16) पुत्री डा. सुंदरलाल के पैर पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर गांव के अन्य लोग आ गए और उन्होंने सभी ट्रैक्टर सवारों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंदन, प्रेमचंद, प्रभु, बाबूलाल, रामस्वरूप और राहुल को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है।