{"_id":"2-86479","slug":"Mathura-86479-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने दवा व्यवसायी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने दवा व्यवसायी को गोली मारी
Mathura
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/सौंख। लूट का विरोध करने पर पल्सर सवार बदमाशों नेे दवा व्यवसायी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना मगोर्रा के सौंख निवासी दवा व्यवसायी भूपेंद्र सिंह गुरुवार को साथी राजू के साथ बाइक से मथुरा गया था। दोनों दवा लेकर सौंख लौट रहे थे। रात लगभग 9.15 बजे रास्ते में जब वे गांव स्यौबा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो युवकों ने बाइक रोकने को कहा। बाइक चला रहे राजू ने रोकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पल्सर सवार युवकों ने पीछा किया और तमंचा दिखाकर गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगे, राजू ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली बाइक पर पीछे बैठे भूपेंद्र को जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज अन्य राहगीर भी रुक गए। यह देख बदमाश तमंचा लहराते भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी मनोज सोनकर व सीओ सदर प्रीति प्रियदर्शिनी मौके पर पहुॅंच गईं। परिजनों ने भूपेंद्र को उपचार के लिए भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। युवकों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।