{"_id":"2-86477","slug":"Mathura-86477-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने रुकवाया विवादित भूमि पर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने रुकवाया विवादित भूमि पर निर्माण
Mathura
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे के बावजूद इस्कॉन मंदिर प्रबंधन की ओर से निर्माण कराए जाने की शिकायत पर गुरुवार को पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कार्य न करने की हिदायत भी दी।
इस्कॉन मंदिर और नगर पालिका के बीच रमणरेती रोड स्थित मंदिर के कुछ भूभाग पर काफी समय से विवाद है। इसका मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। न्यायालय ने वर्ष 2008 से इस पर स्टे लगा रखा है। ईओ रजनीश शर्मा के अनुसार स्टे के बावजूद इस्कॉन मंदिर प्रबंधन लगातार निर्माण करा रहा है। इस संबंध में पालिका ने तीन बार नोटिस भी दिया, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने कार्य जारी रखा। गुरुवार को विवादित भूमि पर स्टे के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना पालिका को मिली। इस पर ईओ रजनीश शर्मा, जेई निर्माण सुरेशचंद्र लवानियां, दिनेश गौतम, डोरीलाल शर्मा, गोपाल शर्मा ने मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों को हिदायत देकर कार्य रुकवा दिया।