फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फूलों से महक उठी गिर्राज जी की तलहटी

फूलों से महक उठी गिर्राज जी की तलहटी

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। गिर्राज तलहटी रविवार को फूलों और आकर्षक सजावट से झिलमिला उठी। भजनों ने भक्तों को आनंदित कर दिया। श्रद्धालुओं में अपने आराध्य को निहारने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

श्रीगिरिराज सेवा समिति की ओर से आयोजित छप्पन भोग महोत्सव के दौरान श्रीगिरिराज प्रभु का हीरा, पन्ना, मोती, मणियों से आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने गिरिराज प्रभु के आगे 21 हजार किलो के अलग-अलग व्यंजन का भोग लगाया। इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र के साधु-संत वैष्णवों की सेवा की गई। श्रद्धालुओं को खीर-पूआ प्रसाद दिया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा और यमुना नदी की शुद्धता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आयोजन में न्यायमूर्ति वीसी गुप्ता, मंडलायुक्त फैजाबाद विशाल चौहान शामिल हुए। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ, अशोक कुमार, राजेंद्र सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, नीरज गोयल, दिनेश सादाबाद, संजय जिंदल, कृष्ण कुमार कन्नू, गिरीश सौंखिया, बांके बिहारी, राकेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed