{"_id":"2-86247","slug":"Mathura-86247-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
Mathura
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली के गांव तुलागढ़ी के जंगल में कुएं से करीब 25 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई है। शव को मिट्टी भरे बोरे में रस्सी से बांध कर फेंका गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
तुलागढ़ी के किसान संतोष शर्मा के खेत में स्थित कुएं से रविवार को बदबू उठने पर चारा लेने गए युवकों ने झांक कर देखा तो कुएं में शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। शव युवती का था जिसके गले और बालों से रस्सी बंधी थी। रस्सी मिट्टी भरे बोरे से बंधी हुई थी, इससे शव पानी में डूबा रहा। युवती ने बैंगनी लाल कढ़ाई का कुर्ता, गुलाबी सलवार, नाक में बाली, एक हाथ पर ओम बना हुआ था। दूसरे हाथ में राखी बंधी थी। उसका रंग गोरा, उम्र लगभग 25 वर्ष है। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की।