{"_id":"2-85915","slug":"Mathura-85915-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लव जेहाद’ के नाम पर शेरगढ़ में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लव जेहाद’ के नाम पर शेरगढ़ में तनाव
Mathura
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/शेरगढ़। एक समुदाय की महिला को आगरा स्थित ससुराल से शेरगढ़ के दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहलाकर ले जाने पर शेरगढ़ में तनाव बढ़ रहा है। जिसके चलते पीएसी तैनात की गई है। एसएसपी ने दोनों समुदायाें के मोहल्ले में जाकर हालात का जायजा लिया। कुछ लोगों द्वारा इसे ‘लव जेहाद’ बताने से मामला और बढ़ा। बताया गया है कि महिला की उम्र 40 साल है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
मामला चार दिन पहले का है। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र स्थित ससुराल से शेरगढ़ की महिला को शेरगढ़ के ही दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर ले गया था। घटना की जानकारी मिलते ही शेरगढ़ में तनाव हो गया। पंचायत हुईं, अब युवक का परिवार गायब हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रविवार को ही पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई थी। देर रात्रि एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात शगुन गौतम और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव शेरगढ़ पहुंचे। महिला से जुड़े समुदाय के लोगों ने अधिकारियों से शीघ्र ही महिला की बरामदगी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सीओ मांट राजेश सोनकर को शेरगढ़ में कैंप करने को कहा है। सीओ मांट के नेतृत्व मेें पीएसी और पुलिस के जवानों ने सोमवार शाम दोनों समुदायों के मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया और शंाति बनाए रखने को कहा।
------------------------
महिला की लोकेशन मिली: एसएसपी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि आगरा से महिला को भगा कर ले जाने के मामले में टीम गठित की गई है। महिला की लोकेशन मिल चुकी है। उसे शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।