फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो साल बाद होगी राम मंदिर निर्माण पर बात: नृत्य गोपालदास

दो साल बाद होगी राम मंदिर निर्माण पर बात: नृत्य गोपालदास

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीराम जन्मभूमि न्यास और मणिराम छावनी के अध्यक्ष संत नृत्य गोपालदास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर वे चुप नहीं हैं। दो साल तक सरकार को संत समाज टिककर काम करने का अवसर दे रहा है। इसके बाद मंदिर निर्माण पर केंद्र सरकार से सीधी बात होगी।
विज्ञापन

नृत्य गोपालदास रेलवे स्टेशन रोड स्थित सीताराम आश्रम में ‘अमर उजाला’ से विशेष वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में संतों और धर्माचार्यों के लिए वातावरण अनुकूल है। सत्ता संभालने के बाद देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में दो साल का वक्त लगेगा। दो साल तक वे सरकार को देख रहे हैं। उसके बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के संतों, धर्माचार्यों संग प्रधानमंत्री से सीधी बात होगी। यदि वे उन तीन सालों में मंदिर नहीं बनवाते हैं तो जिस जनता व धर्माचार्यों ने सत्ता पर बैठाया है तो फिर जवाब भी यही लोग उन्हें दे देंगे।
विज्ञापन

हाल में हुए लोक सभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दा गायब होने के सवाल पर नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अभी देश को विकास की बहुत जरूरत है। पहले दो साल प्रधानमंत्री को उसी के लिए दिए जा रहे हैं। अटल सरकार में मंदिर न बनाने के सवाल पर कहा कि अटल जी धार्मिक कम राजनैतिक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन मोदी ऐसे नहीं हैं। वे राजनैतिक कम, संस्कारवान और धार्मिक हैं। मोदी सरकार के बनने के बाद देश में बढ़े सांप्रदायिक दंगों के मामलों पर कहा कि स्थानीय जनता द्वारा अराजकता फैलाकर दंगे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तरह से मनाते हैं श्रीकृ ष्ण जन्माष्टमी
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने देश में दो तारीखों में मनाई जा रही जन्माष्टमी के सवाल पर कहा कि कृष्ण भक्त तीन तरह से गणना कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। इसमें पहले श्री कृष्ण के जन्म काल की अष्टमी को लेकर मानते हैं। दूसरे में भक्त उदया तिथि के हिसाब से गणना करते हैं तथा कुछ लोग रोहिणी नक्षत्र को प्राथमिक मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed