{"_id":"2-84397","slug":"Mathura-84397-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली रोड चौड़ीकरण प्रकरण:संघर्ष समिति और व्यापारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोली रोड चौड़ीकरण प्रकरण:संघर्ष समिति और व्यापारी आमने-सामने
Mathura
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महोली रोड चौड़ा करवाने को संघर्ष कर रही समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को नए बसस्टैंड के निकट एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने को कहा गया। इधर धरने के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए।
महोली रोड संघर्ष समिति ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नए बसस्टैंड के निकट धरना दिया। इसमें वक्ताओं ने महोली रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए डीएम बी चंद्रकला द्वारा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को लिखे पत्र के शीघ्र अनुपालन की मांग की गई। इसके अलावा महोली रोड पर डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी का समुचित प्रबंध किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन स्थल पर ज्ञापन लेने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रजापति पहुंचे। इस अवसर पर संयोजक रणवीर सिंह पांडव, रविंद्र नरवार, महावीर वशिष्ठ, रमन लाल अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, भीकम सिंह, कमलेश चौधरी, राजरानी निमेष आदि मौजूद थे।
इधर, महोली रोड व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया। विरोध करने वालों में रामनरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, पन्ना लाल, पवन अग्रवाल, अनिल सारस्वत, रमाकांत गौड़, प्रदीप गुप्ता आदि हैं।