फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाईवे पर रोडवेज बस में कंडक्टर का थैला छीना

हाईवे पर रोडवेज बस में कंडक्टर का थैला छीना

Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/चौमुंहा। जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर बस में सवारी बनकर चढ़े बदमाशों ने तमंचे के बल पर ड्राइवर और कंडक्टर से लूटपाट की। बदमाश दोनों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना यमुनापार के गांव गौसना निवासी अनिल कुमार मथुरा डिपो में कंडक्टर हैं। अनिल कुमार बुधवार रात नौ बजे साथी ड्राइवर ओंकार सिंह निवासी गांव नगला आलिया थाना मांट के साथ मथुरा डिपो की बस ( यूपी 85 यू 9104) को लेकर दिल्ली रहे थे। बस में मथुरा से दिल्ली, कोसीकलां और बीच में स्थानों के लिए दो दर्जन से अधिक सवारियां थीं। बस जब 9:15 बजे गोवर्धन चौराहे से चली तो उसमें तीन युवक चढ़े। तीनों ने छाता का टिकट भी खरीदा। बस जैंत चौकी से आगे और जीएलए कालेज से पूर्व माइनर के पास से गुजरी तभी उनमें से एक युवक ने ड्राइवर ओंकार सिंह और दूसरे ने कंडक्टर अनिल पर तमंचे तान दिए। चालक ने आनाकानी की तो बदमाशों ने बट मारना शुरू कर दिया। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने जीएलए के निकट बस रोक दी। बस रुकते ही तीनों कंडक्टर से थैला छीन और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर सीओ अजयपाल, जैंत चौकी प्रभारी, वृंदावन कोतवाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कंडक्टर ने बैग में 5555 रुपये और कागजात होने की बात कही है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में हाईवे और आसपास मार्गों पर वाहन चेकिंग कराई। देर रात तक बस ड्राइवर और कंडक्टर जैंत चौकी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed