फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   साढ़े तीन तोले की चेन ले उड़ा उचक्का

साढ़े तीन तोले की चेन ले उड़ा उचक्का

Wed, 02 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 02 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र में पीरपंच गली के निकट दिन दहाड़े एक युवक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। घटना के बाद महिला ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

विश्राम घाट स्वामीघाट निवासी रंजना चतुर्वेदी पत्नी शैलेंद्र चतुर्वेदी मंगलवार दोपहर ढाई बजे अपने रिश्तेदारों से मिलने गली पीरपंच जा रही थीं। रंजना ने पीरपंच जाने के लिए रिक्शा ले लिया। ढाई बजे लगभग जैसे ही रंजना रिक्शे से गली पीरपंच के मुहाने पर पहुंची और रिक्शे से उतरने लगीं तभी पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर रंजना के गले में पड़ी साढ़े तीन तोला की सोने की चेन तोड़ ली। रंजना ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और उसकी शर्ट पकड़ ली। युवक शर्ट को उतारकर गलियों में भाग गया।
विज्ञापन

रंजना ने शोर मचाया और लोगों ने पीछा किया लेकिन स्नेचर गलियों में ओझल हो गया। घटना से कुपित रंजना ने हंगामा किया और सैकड़ों लोग आ गए। सूचना पर होलीगेट पुलिस व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों की दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई चैन लूटने की घटना को लेकर झड़प हुई। इस मामले में रंजना चतुर्वेदी तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed