{"_id":"2-82524","slug":"Mathura-82524-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के योगेश और मथुरा की अनुभा ने किया यूपी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के योगेश और मथुरा की अनुभा ने किया यूपी टॉप
Mathura
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा ने सोमवार को वेटरिनरी एंट्रेस एग्जाम मेन का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें लखनऊ से परीक्षा में शामिल हुए योगेश कुमार ने यूपी टॉप किया है जबकि मथुरा की अनुभा अग्रवाल दूसरे और आगरा की हिना शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
रविवार को आयोजित वेटरिनरी विश्वविद्यालय की पीवीटी मेन-2014 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस की वीबीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें 431 परीक्षार्थी शामिल किए गए थे। घोषित परिणाम के मुताबिक इस बार यूपी वेटरिनरी विवि के एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ से शामिल हुए योगेश कुमार पुत्र कमलेश कुमार अनुक्रमांक 151426 ने पहली रैंक हासिल की है।
छात्राओं में यह स्थान मथुरा की अनुभा अग्रवाल पुत्री संतोष अग्रवाल अनुक्रमांक 161219 ने प्राप्त किया है। उसे योगेश के बाद दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर आगरा निवासी हिना शर्मा पुत्री चंद्र प्रकाश अनुक्रमांक 171344 रही हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया है। विवि के मीडिया कोआर्डिनेटर डा. मुकुल आनंद ने बताया कि अब विश्वविद्यालय की वीबीएससी एंड एएच के लिए काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि इस बार प्री और मेन दोनों के परिणाम परीक्षा के 24 घंटे बाद घोषित कर दिए गए।