{"_id":"2-82463","slug":"Mathura-82463-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और विकलांग कोच पर जीआरपी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और विकलांग कोच पर जीआरपी की नजर
Mathura
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। देश में बढ़ रही महिलाआें से छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर अंकुश के अब जीआरपी की नजर महिला और विकलांग कोच पर है। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सभी रेलवे स्टेशनों पर स्थित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्देशानुसार, यह निर्णय रेलों में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों द्वारा महिला यात्रियों से छेड़खानी और अश्लील हरकतों के मद्देनजर लिया गया है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह विशेष चेकिंग अभियान 27 जून से 31 जुलाई तक चलाया जाए। इस अभियान के लिए एक विशेष टीम गठित की जाए और इसमें महिला आरक्षियों को भी शामिल किया जाए।
----------------
जीआरपी टीम द्वारा महिला एवं विकलांग कोचों में बैठे पुरुष यात्रियों को कोच से बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही अभद्रता करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पूरन सिंह चौहान, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक