{"_id":"2-82392","slug":"Mathura-82392-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के छोड़े करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के छोड़े करंट से युवक की मौत
Mathura
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। अपनी ठेल को चोरी से बचाने के लिए करंट छोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक खुद के छोड़े करंट की ही चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना कोतवाली के अंतर्गत संत कालोनी निवासी पवन कुमार (35) आइसक्रीम की ठेल लगाते थे। रात में वह ठेल को घर के बाहर खड़ा कर देते थे। उन्हें डर था कि कहीं उनकी ठेल चोरी न हो जाए, इसके लिए उन्होंने ठेल में करंट छोड़ना शुरू कर दिया। जबकि यह चोरों के अलावा किसी के द्वारा भूल से छू लेने पर भी जानलेवा था।
शनिवार की सुबह पवन ठेले के पास गए, तो वे भूल गए कि इसमें उन्होंने करंट छोड़ा है। जैसे ही उन्होंने ठेले को हाथ लगाया, वह करंट से चिपक गए। युवक को चिपका देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और विद्युत सप्लाई बंद की। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।