फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रेलवे फाटक पर चाचा-भतीजे को गोली मारी, घायल

रेलवे फाटक पर चाचा-भतीजे को गोली मारी, घायल

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/जैंत (ब्यूरो)। जैंत चौकी क्षेत्र में गांव आंझई रेलवे फाटक के पास बाइक सवार हमलावरों ने कार से जा रहे चाचा-भतीजे पर गोली चला दीं। गांव के रज्जो सिंह अपने भतीजे नरेश कुमार के साथ शनिवार रात मथुरा से कार द्वारा आंझई लौट रहे थे। रात 9:30 बजे जब वे रेलवे फाटक के पास पहुंचे। तो फाटक बंद था। इसी दौरान अन्य वाहन भी वहां रुके। तभी अपाचे बाइक पर तीन युवक आए और रज्जो की कार को निशाना बनाकर उन पर गोलियां चला दीं। गोली रज्जो और नरेश को लगीं। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में भी हवाई फायर होने लगे। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि रज्जो और गांव के हरीसिंह में रंजिश है। इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed