{"_id":"2-81490","slug":"Mathura-81490-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार डालर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार डालर लूटे
Mathura
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर पल्सर सवार बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर और उनके मैनेजर से चार हजार डॉलर लूट लिए।
महोली रोड वेस्ट प्रताप नगर निवासी संदीप चतुर्वेदी विदेशी पर्यटकों व ट्रैवल एजेंट को दूसरे देशों की मुद्रा उपलब्ध कराते हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे उन्होंने बीएसए कालेज के निकट आईसीआईसीआई बैंक से चार हजार अमेरिकी डॉलर निकाले और वृंदावन में किसी एजेंट को देने बाइक से जा रहे थे। उनके मैनेजर अजय शर्मा भी साथ थे। दोनों डॉलर को थैले में रखकर वृंदावन जाने के लिए निकले। हाईवे पर होटल अभिनंदन के निकट पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी और डॉलर रखा थैला छीन लिया। संदीप चतुर्वेदी और अजय शर्मा ने शोर मचाया। लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वे गाड़ी मोड़कर कृष्णा नगर कालोनी की गलियों में ओझल हो गए। सूचना पर हाईवे, कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुॅंच गई। इस मामले में अजय शर्मा ने हाईवे थाने में तहरीर दी है।