{"_id":"2-81399","slug":"Mathura-81399-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन तोड़ भागे बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की चेन तोड़ भागे बदमाश
Mathura
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी । थाना रिफाइनरी क्षेत्र में देर रात कार सवार दंपति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। दंपति ने कार से बदमाशों का पीछा भी किया। कार की टक्कर से बाइक सवार एक बदमाश गिर गया। लेकिन बदमाश बाइक को वहीं छोड़ फरार हो गया।
मंगलवार को थाना रिफाइनरी के इंदुपुरम कालोनी निवासी गोपाल सारस्वत पत्नी दीपिका के साथ रिश्तेदार से के यहां गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों कार से लौट रहे थे। नरुला नंर्सिग होम के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार की खिड़की खुलवा ली और गोपाल की पत्नी के गले से तीन तोले की सोने की चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर भागने लगे तो दंपति ने कार से उनका पीछा किया। कार की टक्क र से एक बाइक सवार बदमाश बाइक समेत गिर पड़ा। दंपति ने कार से उतरकर उसे पकड़ना चाहा लेकिन वह साथी बदमाशों के साथ फरार हो गया। उसकी बाइक मौके पर ही रह गई। सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस और सीओ रिफाइनरी डा. अजयपाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए थे। दंपति ने मामले की तहरीर दी है।