{"_id":"2-81392","slug":"Mathura-81392-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब कांड: चकमा दे रहा दूसरा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब कांड: चकमा दे रहा दूसरा आरोपी
Mathura
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा । थाना गोविंद नगर क्षेत्र में महिला पर तेजाब डालकर भागे आरोपी ज्ञानी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। लेकिन अब तक ज्ञानी उन्हें चकमा देता रहा है।
रविवार शाम कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की लक्ष्मीनगर इलाके की रहने वाली महिला मीरा देवी पर तेजाब फेंक दिया गया था। मामले में बबलू शर्मा ने तीन लोगों को नामजद करने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता उमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उमेश को उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई। अब दूसरे प्रमुख आरोपी ज्ञानी को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। सीओ सिटी अनिल यादव के नेतृत्व में बनी पुलिस की गोविंद नगर व कृष्णानगर चौकी की टीमें ज्ञानी के मूल गांव बाटी व उसकी रिश्तेदारियों व मित्रों के यहां दबिश दे रही है। वहीं तेजाब पीड़िता का आगरा में इलाज चल रहा है।