{"_id":"2-81034","slug":"Mathura-81034-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा छात्रों को शत प्रतिशत नौकरी का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा छात्रों को शत प्रतिशत नौकरी का लक्ष्य
Mathura
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (ब्यूरो)। जीएलए विश्वविद्यालय ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से बीते साल विद्या परिषद की सर्वसम्मति से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल एंड इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
इस दौरान जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान के प्रिंसिपल प्रो. विकास कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 16 सालों से देश-विदेश की कई नामी-गिरामी कंपनियां विवि में छात्रों के चयन के लिए आती रही हैं। यही कारण है कि जीएलए का प्लेसमेंट ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है।
विवि ने पॉलीटेक्निक की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राह और आसान करते हुए उन्हें पॉलीटेक्निक में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर प्रदान कर रहा है। शर्मा ने बताया प्रवेश के लिये विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा, जिसके लिए विद्यार्थी को 12वीं विज्ञान पाठ्यक्रम के साथ कोई एक वोकेशनल कोर्स/ टेक्नीकल विषय या आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विवि के निदेशक प्रो. अनूप गुप्ता ने कहा कि छात्र को संस्थान चुनने से पहले अध्यापकगण, उनकी अध्यापन शैली, प्रयोगशालाएं और उनमें उपलब्ध उपकरण, संस्थान की विशालता, संस्थान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक माहौल और संस्थान में रह रहे छात्रों के लिए हॉस्टल एवं मैस सुविधा, मेडिकल सुविधा, खेलकूद के लिए मैदान आदि बातों की जानकारी लेना आवश्यक है। इस अवसर पर आशीष शर्मा, पूरनमल गुप्ता, ज्ञानेश, मोहन प्रकाश, प्रेमदत्त, केपी सिंह, शैलेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, रीतेश दीक्षित, ऋषि कुलश्रेष्ठ, राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।