{"_id":"2-80790","slug":"Mathura-80790-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता के निकट लुटने से बची दादर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता के निकट लुटने से बची दादर एक्सप्रेस
Mathura
Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। आगरा-दिल्ली रेल खंड पर छाता के निकट शुक्रवार की तड़के करीब ढाई बजे बदमाशों ने दादर एक्सप्रेस में लूट का प्रयास किया। यात्रियों की हिम्मत और पुलिस सक्रियता के चलते बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया। इसके बाद कोसी आरपीएफ ने ट्रेन को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया। हालांकि पचडे़ से बचने के चक्कर में किसी भी यात्री ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया।
शुक्रवार की तड़के करीब ढाई बजे छाता रेलवे स्टेशन के पास बरसाना रेलवे फाटक पर दादर एक्सप्रेस की बदमाशों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही बदमाश यात्रियों को लूटने में लग गए। ट्रेन के कोच संख्या एस-1 में सो रही पानीपत की बेबी शुक्ला का बैग भी बदमाशों ने चुपचाप उठा लिया। इसी दौरान वे जाग गईं और उन्होंने शोर मचा दिया। छीना झपटी में उनका बैग फट गया। शोरगुल सुनकर अन्य यात्री भी जाग गए और सतर्क हो गए।
बरसाना रेलवे फाटक के गेट मैन ने आरपीएफ को अचानक ट्रेन के रुकने की सूचना दी। आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर और उन्होंने कोतवाली छाता पुलिस को चेन पुलिंग की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी कोसीकलां और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक बदमाश ट्रेन में ही कहीं थे, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता के बीच ट्रेन को आगे बढ़ाया। थोड़े ही आगे चलने पर एक बार फिर गोहारी के निकट बदमाशों ने चेन पुलिंग की, लेकिन ट्रेन में पुलिस होने के कारण वे लूटपाट नहीं कर सके। ट्रेन के कोसी पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की लेकिन किसी भी यात्री ने पचडे़ में फंसने के डर से बदमाशों का हुलिया या अन्य जानकारी नहीं दी। किसी की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर कोसीकलां नवल किशोर ने बताया कि आरपीएफ के जवानों ने दादर एक्सप्रेस को दिल्ली तक सुरक्षित पहुंचाया। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।