{"_id":"2-80789","slug":"Mathura-80789-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरे दबोचे, लूटी 21 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरे दबोचे, लूटी 21 किलो चांदी बरामद
Mathura
Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में 18 दिन पूर्व हुई चांदी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने पांच लुटेरों को दबोचा है। उनके कब्जे से लूटी गई 21 किलो चांदी बरामद की गई है। 12 मई को थाना गोविंद नगर क्षेत्र के डीग गेट चौकी इलाके में तड़के स्कूटर से चांदी लेकर जा रहे नवनीत नगर निवासी उमेश खंडेलवाल से बाइक सवार बदमाशों ने चांदी लूट ली थी।
एसपी सिटी मनोज सोनकर, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय ने बताया कि मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। घेराबंदी कर धर्मेंद्र कुमार, उसका भाई गुड्डू निवासी गांव दतिया थाना हाइवे, अंकुर भारद्वाज निवासी घीयामंडी कोतवाली, राकेश अहेरिया निवासी बसंत बिहार, दिनेश अहेरिया निवासी दुर्गा कालोनी को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में 21 किलो चांदी, लूट में प्रयुक्त बाइक, पांच तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान सीओ सिटी अनिल यादव भी मौजूद रहे।
पकड़े लुटेरों पर हैं 24 मुकदमे
मथुरा। सभी पांच लुटेरों पर चांदी लूट के आधा दर्जन मामलों सहित हत्या के भी मामले दर्ज हैं। अकेले धर्मेन्द्र निवासी दतिया पर 14 लूट, हत्या, राहजनी के मामले दर्ज हैं। उसके भाई गुड्डू पर चार, अंकुर भारद्वाज पर छह और राकेश पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गुड्डू और धर्मेन्द्र पर अपने ही गांव के युवक अनिल की मार्च माह में गोली मारकर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
अछनेरा में व्यापारी की हत्या कर लूटी थी चांदी
मथुरा। शातिर बदमाश धर्मेन्द्र ने दो साल पहले अछनेरा में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी और उससे चांदी लूट ली थी। उसमें वह आज तक फरार चल रहा है। अछनेरा पुलिस ने उस पर 12 हजार का ईनाम घोषित किया है। वहीं गत वर्ष भरतरपुर में हुई 111 किलो चांदी लूट में धर्मेन्द्र वांछित चल रहा था। गुड्डू पर भी हाईवे थाने से पांच हजार का ईनाम है। इससे पूर्व धर्मेन्द्र इगलास में हुई बैंक डकैती में शामिल रहा है।
तनिष्क शोरूम, दो सर्राफ थे निशाने पर
मथुरा। शातिर लुटेरे धर्मेन्द्र, उसके भाई गुड्डू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी एक माह में तनिष्क शोरूम सहित शहर के दो सर्राफ से लूट की योजना थी। अंकुर भारद्वाज ने रेकी कर लूटने की पूरी तैयारी कर ली थी। सीओ सिटी ने बताया कि अंकुर लूट से पूर्व रैकी करने और अन्य व्यवस्थाएं करने में माहिर है।