{"_id":"2-79291","slug":"Mathura-79291-2","type":"story","status":"publish","title_hn":" द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश देगा जीएलए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश देगा जीएलए
Mathura
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय कुछ नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। साथ ही डिप्लोमा कोर्सेज में अब सीधे द्वितीय साल में भी प्रवेश दिया जाएगा।
इस संदर्भ में जीएलए विवि मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के प्रिंसिपल प्रो. विकास कुमार शर्मा ने बताया कि 16 वर्षों से देश-विदेश की कंपनियां विवि में छात्रों के चयन के लिए आ रही हैं। कंपनियों की मांग व कॉरपोरेट जगत में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारकों की कमी को महसूस करते हुए विवि ने पिछले साल पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों की शुुरुआत की थी। इसके अंतर्गत मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रीकल, कंप्यूटर साइंस, प्रोडक्शन केमिकल इंजीनियरिंग, सीएनसी ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शामिल हैं।
अब जीएलए विवि पॉलीटेक्निक की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए पॉलीटेक्निक में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर प्रदान कर रहा है। प्रो. शर्मा ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा। इसके लिए विद्यार्थी को 12वीं विज्ञान पाठ्यक्रम के साथ कोई एक वोकेशनल कोर्स/टेक्निकल विषय या आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इस दौरान बायोटेक विभागाध्यक्ष प्रो. एके भाटिया ने बताया कि विवि के एप्लायड साइंस एंड ह्यूमनटीज संस्थान में नवीन सत्र से एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) कोर्स प्रारंभ हो रहा है। इसमें प्रवेश के लिए छात्र को बीएससी लाइफ साइंस जैसे जुलोजी, बोटनी, बायोटेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास होना अनिवार्य है। एप्लायड साइंस एंड ह्यूमनटीज संस्थान के निदेशक डॉ. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि बीएससी ऑनर्स (पीसीएम) जैसे कार्यक्रम को प्रारंभ कर रहा है।